11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सबको शुद्ध पेयजल..सोज

खडगपुर 31 जनवरी.वार्ता. केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सैफुद्दीन सोज ने आज आश्वासन दिया कि सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल और जनसुविधाएं मुहैया कराने का लक्ष्य 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हासिल कर लिया जाएगा

श्री सोज ने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान .आईआईटी. में तीन दिनों तक चलने वाले वार्षकि तकनीकी मेले .क्षितिज. के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल और जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के .सहस्राब्दि विकास लक्ष्य. को हासिल करने के प्रति आशावान है1 उन्होंने कहा ..हम तभी अपनी उपलब्धियों पर इतरा सकते हैं जब विकास का लाभ समाज के सबसे गरीब तबके को मिले1 हमारी असली परीक्षा समाज के सबसे पिछडे तबकों के सशक्तिकरण की है1.. केन्द्रीय मंत्री ने विकास की राह में सबको साथ लेकर चलने पर जोर देते हुए कहा कि पंचायती राज के सुदृढीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के लागू होने से अपेक्षित लक्ष्यों को हासिल करने और देश के सवागीण विकास में मदद मिलेगी

.क्षितिज 2008. के दौरान तकनीकी कार्यशालाएं. खेल स्पर्धाएं और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें देश विदेश के विभिन्न संस्थानों के 1200 छात्रों के भाग लेने की संभावना है

प्रकाश समरेन्द्र मनोरंजन 1924 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+