जनरल कैमिकल्स को खरीदने के लिए टाटा राजी

टाटा केमिकल्स को इस अधिग्रहण के लिए तकरीबन एक अरब डालर चुकाने होंगे. लेकिन इस सौदे के अन्य वित्तीय पहलुओं का खुलासा नहीं किया गया है.
इसके साथ टाटा केमिकल्स की सोडा ऐश उत्पादन क्षमता 30 लाख टन प्रति वर्ष से बढ कर 55 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी. इस सूचना के साथ ही बंबई स्टाक एक्सचेंज में टाटा केमिकल्स का प्रति शेयर मूल्य 339.4 रूपए से 3.2 प्रतिशत बढकर 347 रूपए हो गया.
जनरल केमिकल्स प्रतिवर्ष 25 लाख टन सोडा ऐश का उत्पादन करती है. सोडा ऐश का इस्तेमाल शीशा, साबुन, डिटरजेंट, कागज, कपडा और खाद्य पदाथो के उत्पादन में कच्चे माल के रूप में होता है.
कंपनी सोडा ऐश की आपूर्ति मुख्य रुप से अमरीका को करती है लेकिन इसका निर्यात अन्य देशों को भी किया जाता है. कंपनी कैल्शियम क्लोराइड भी बनाती है.


Click it and Unblock the Notifications