मंत्री नेे एक डाक्टर को निलंबित किया. दूसरे को नोटिस भेजा

जबलपुर. 31 जनवरी .वार्ता. मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने जबलपुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में एक चिकित्सक को निलंबित कर दिया तथा एक अन्य को कारण बताआे नोटिस जारी किया

श्री विश्नोई ने जिला चिकित्सालय ..विक्टोरिया अस्पताल.. केअस्थि रोग वार्ड का कल आकस्मिक निरीक्षण किया था1 इस दौरानउन्होंने मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप में डा. संजय जैन कोनिलंबित कर दिया. जबकि एक अन्य चिकित्सक डा. आलोकश्रीवास्तव को बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के मामले में कारण बताआेनोटिस जारी करने के निर्देश दिये 1 यह दोनों चिकित्सक अस्थि रोगविशेषज्ञ है और इन्हें अस्पताल के अस्थि रोग वार्ड में तैनात किया गया था

स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में नये आकस्मिक चिकित्सा भवन कालोकार्पण करने पहुंचे थे1 इस दौरान उन्होंने अस्थि रोग वार्ड काआकस्मिक निरीक्षण करके वहां भर्ती मोहनलाल कोरी के इलाज में हुई लापरवाही पर चिकित्सकों को आडे हाथ लिया1 विक्टोरिया अस्पताल मेंआपरेशन की सुविधा होने के बावजूद उसे मेडिकल अस्पताल रेफर करदिया गया था1 मेडिकल अस्पताल ने विक्टोरिया में उपलब्ध सुविधाओंका हवाला देते हुए उसे वहां से वापस भेज दिया था

घोलप शोभित वीरेन्द्र1424 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+