रसोई गैस की किल्लत दूर करेगी इंडियन आयल

नयी दिल्ली 31 जनवरी.वार्ता. इंडियन आयल कापोरेशन रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिये इस सप्ताहांत तक कदम उठायेगी1 कंपनी के अध्यक्ष सार्थक बेहुरिया ने आज माना कि सर्दी बढने और घबराहट में लोगों द्वारा सिलेंडरों की ताबडतोड बुकिंग कराने की वजह से रसोई गैस की कुछ किल्लत हुई है1 पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने भी आज पेट्रोलियम कंपनियों के प्रमुखों को बुलाकर रसोई गैस की बढती किल्लत की तरफ उनका ध्यान दिलाया1 श्री बेहुरिया ने बताया कि इस सप्ताह शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी वह अपने बाटलिंग प्लांट चलायेंगे ताकि रसोई गैस सिलेंडर की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सके1 उन्होंने कहा कि गैस भंडार की कोई तंगी नहीं है लेकिन सिलेंडर में गैस भरने. ट्रकों से उसकी आपूर्ति और वितरकों से ग्राहकों तक पहुंचाने में कई तरह की अडचनें हैं1 उन्होंने सिलेंडर की बढती मांग और उसकी कालाबाजारी की समस्या भी बताई1 उन्होंने कहा कि कंपनी सिलेंडर की वास्तविक मांग को लगातार पूरा कर रही है लेकिन होटलों. रेस्तरां. वाहनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढते उपयोग से इसकी मांग लगातार बढती जा रही है1 इस बार सर्दी बढने से यह मांग और ज्यादा बढ गई

महाबीर सत्या मनोरंजन 1818 जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+