फिल्म महोत्सव का उद्घाटन शत्रुघ्न सिन्हा व रणधीर कपूर करेंगे

इंदौर .31 जनवरी .वार्ता. विश्व में पहली बार किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर कल एक फरवरी को करेंगे

इथोपिया की राजदूत सुश्री जीनेत जेवाइड ् बोत्स्वाना की राजदूतसुश्री पार्कस अन्ना केयोसिसिले खास तौर पर इस अवसर पर मौजूद रहेंगी

मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम ेवन्या े के प्रबंध संचालक श्रीरामतिवारी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि फिल्म महोत्सव काउद्घाटन समारोह इन्दौर के ऐतिहासिक गाँधी हॉल में एक फरवरी कोसुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा 1 उन्होंने बताया कि तीन फरवरी तक चलने वाले इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 40 देशों की 69 फिल्में प्रदशित की जायेगी 1 देश.विदेश से जनजातीय कला संस्कृति से जुडे कई ख्याति प्राप्तफिल्मकार और प्रसिद्ध हस्तियाँ इस महोत्सव में एकत्रित हो रही है

इनमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ् निर्देशक रमेश तलवार ् फिल्म अभिनेतारघुवीर यादव ् फिल्म निर्माता नितिन मवानी ् फिल्म निर्माता एस.व्ही.रामनाथन ् फिल्म निर्माता पवन कुमार ् निर्देशक एस.मलिक हैं

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण ्सूचना प्रौद्योगिकीमंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वकेन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ् सांसद सुमित्रा महाजन ् आदिमजाति कल्याण एवं वन मंत्री कुँवर विजय शाह ् आदिम जाति कल्याणएवं सामान्य प्रशासन विभाग राज्यमंत्री रंजना बघेल ् महापौर इंदौरउमाशशि शर्मा ् इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधु वर्मा एवंजनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव गौतम बुद्ध मुखर्जीउपस्थित रहेंगे

.अखिलेश.शोभित.राणा 1913जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+