आगरा में 23 ठिकानों पर आयकर छापा
आगरा. 31 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कल आयकर विभाग के अधिकारियों ने लगभग 23 स्थानों पर छापा मारकर बेहिसाब चल और अचल संपत्ति के साथ ही बडी तादाद में नकदी तथा अवैध दस्तावेज बरामद किये1 आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज ैयूनीवार्ता ैकोबताया कि विभाग ने शहर के लगभग 23 ठिकानों पर कल छापा मारा
यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही1 छापे के दौरान कई स्थानों परबेहिसाब चल और अचल संपत्ति सहित नकदी और बडी मात्रा में जेवरात जब्त किये गये1 इसके साथ ही बैंक लाकर और बैंक खाते भी जब्त कर लिये गये1 कम्प्यूटरों में भी महत्वपूर्ण लेखाजोखा होने के मामले प्रकाश में आये है
सूत्रों ने बताया कि विभाग की टीमों ने शहर के कई प्रमुख गुटखा कारोबारियों सहित 23 स्थानों पर कल सुबह से छापेमारी की कार्रवाई शुरु की जो देर रात तक चलती रही1 उन्होंने बताया कि आगरा के रावतापाडा. सूर्यनगर. टीपीनगर. मोतीकटरा स्थित ठिकानों पर कार्रवाही के साथ ही विभाग ने दिल्ली. कोलकाता. जयपुर. जोधपुर. नोएडा एवं कानपुर में भी एक साथ छापे मारे1 सूत्रों ने बताया कि एक अन्य गुटखा कंपनी के ठिकानों पर आयकरविभाग ने छापेमारी की1 चारों आेर से घिरता देखकर सुपारी व्यापारी नेविभाग को एक करोड रुपये सुपुर्द कर दिये1 छापे के दौरान बरामदसम्पत्ति को सूचीबद्ध किया जा रहा है
गांगुली शिव वीरेन्द्र135
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications