दो आईएएस निलंबित. कांग्रेस ने कहा मायावती हैं हताश

लखनऊ 31 जनवरी.वार्ता. एक पुस्तक में गांधी नेहरू परिवार तथा कांग्रेस का गुणगान करने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया जबकि कंाग्रेस ने इसे मुख्यमंत्री मायावती कीहताशा में की गयी कार्रवाई बताया है

सुलतानपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीकंात श्रीवास्तव की पुस्तक...सुलतानपुरऔर आज.. को राज्य सरकार ने एक ही राजनीतिक दल तथा गांधी नेहरू परिवार को महिमामंडित करने वाला तथा वर्तमान सरकार के योगदान कोनकारने वाला माना है

पुस्तक में सहयोग देने तथा संदेश देने पर फैजाबाद के मंडलायुक्त वेंकटेश्वर लू .सुलतानपुर के जिलाधिकारी संजय कुमार. तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ईष्टदेव प्रसाद तथा सहायक सूचना निदेशक प्रमोद कुमार सिंह को आज निलंबित कर दिया

अधिकारियों के निलंबन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती सुलतानपुर के विकास के योगदान में गांधी नेहरू परिवार तथा कांग्रेस के योगदान को पचा नहीं पायीं और हताशा में उन्होंनें अधिकारियों को निलंबित करदिया1 उन्होंनें कहा कि सिर्फ सुलतानपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को कोई नकार नहीं सकता

सुलतानपुर गांधी नेहरू परिवार की कर्मभूमि है और अमेठी संसदीय क्षेत्र का बडा हिस्सा इस जिले में आता है जहां का प्रतिनिधित्व राहुल गांधी करते हैं

संपादक.. कृपया शेष पूर्व प्रेषति से लें

विनोद संजीव मनोरंजन 2040 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+