जाफ्ना में आत्मघाती बम विस्फ्ोट में चार लोगों की मौत

कोलंबो 31 जनवरी.वार्ता. श्रीलंका के जाफ्ना प्रायद्वीप में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आफ् तमिल ईलम..लिट्टे.. के संदिग्ध आत्मघाती हमले में आज कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये1 सेना के प्रवक्ता बि्रगेडियर उदय नानयाकार ने बताया कि लिट्टे के आत्मघाती हमलावर मोटर साइकल से तिरूनेल्वली के पास भीडवाले बाजार में आया और विस्फ्ोट कर स्वयं को उडा दिया1 इस इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहते हैं1 इस विस्फ्ोट में चार लोग मारे गये और दो अन्य घायल हो गये

उन्होंने बताया कि विस्फ्ोट की जांच शुरू कर दी गई1 इस संबंध में विद्रोही संगठन ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं किया है1 आगामी चार फ्रवरी को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कडी कर दी गई है1 इंद्र निर्मल मनोरंजन 190

वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+