बिहार में बिजली संकट के लिये नीतीश सरकार दोषी .. कांगे्रस

पटना 31 जनवरी.वार्ता. कांग्रे्रस ने बिहार में अभूतपूर्व बिजली संकट के लिये नीतीश कुमार सरकार को दोषी ठहराते हुये आज कहा कि केन्द्रसरकार के भरपूर समर्थन के बाद भी राज्य में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बिजली संकट दूर करने में असफल रही है

पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य निखिल कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के हर घरों में बिजली पहुंचाने के लिये राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की शुरूआत की है लेकिन नीतीश सरकार इस योजना को राज्य मेंप्रभावी ढंग से लागू करने में असफल रही है 1 श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कांटी और बरौनी ताप विद्युत घर में क्षमता के अनुरूप बिजली का उत्पादन शुरू करने में भी असफल रही है 1 उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसके लिये एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किया था लेकिन उसका कोई खास असर अभी तक नहीं दिखायी पड रहा है 1 कांगे्रस सांसद ने कहा कि बिहार में लगभग 1600 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है और केन्द्र सरकार 1140 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा रही है 1 उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में बिजली संकट को दूर नहीं किया जाता तब तक विकास संभव नहीं है1 विनय संजीव मनोरंजन 2108 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+