सेतु समुद्रम परियोजना से देश की सुरक्षा के लिए खतरा
नयी दिल्ली 31 जनवरी .वार्ता. राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील बन चुकी सेतु समुद्रम परियोजना के विवाद को नया मोड देते हुए समुद्री तटों की रखवाली करने वाले भारतीय तटरक्षक ने आज आगाह किया कि यह परियोजना देश के सुरक्षा हितों के लिए खतरा बन सकती है
तटरक्षक बल के 31 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन के महानिदेशक रूसी कान्ट्रैक्टर ने यहां कहा कि इस परियोजना से सुरक्षा के कई मुद्दे जुडे हैं और पडोसी देश की सीमा के यह बहुत नजदीक है जो समस्याओं का सामना कर रहा है1 उन्होंने कहा कि सेतु समुद्रम का रास्ता भी बहुत संकरा और किसी पोत के वहां फंसने से पेचीदगियां पैदा हो सकती हैं1 कौशिक समरेन्द्र जगबीर1710जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications