निजी विश्वविद्यालय की छात्रा ने पेट्रोल छिडक कर आग लगायी
रायपुर 31 जनवरी.वार्ता. छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के माना स्थित एक निजीविश्वविद्यालय की छात्रा ने आज दोपहर पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली1 जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी
पुलिस सूत्रों के अनुसार माना स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में एम बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति सिंह.25. ने आज दोपहर छात्रावास में अपने कमरे के बाजू वाले कमरे को बंद करके पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली1 कमरे से धुंआ निकलता देखकर लोगों नेखिडकी तोडी और अन्दर जाकर युवती को बचाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जलने के कारण दम तोड चुकी थी
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में मृतक छात्रा के कमरे में रहने वाली छात्रा प्रिया यादव ने बताया कि प्रीति पिछले तीन दिनों से गुमसुम सी थी. आज जब साथी छात्राओं ने उसे खाना खाने के लिये चलने को कहा. तो इंकार कर दिया और अपने कमरे की आेर चली गयी्इसके बाद यह हादसा हुआ1 रायपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा के माता.पिता दल्ली राजहरा में रहते हैं1 उन्होेने बताया कि छात्रा के परिजनों के सामने उसकी आलमारी खोली जायेगी. जिसमें रखे दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जायेगा1 प्रारंभिक जांच में छात्रा के कमरे से कोई पत्र या अन्य कागज नहीं मिला है जिससे मृत्यु के बारें में कोई जानकारी मिल सके1 शिरीष शोभित मनोरंजन 2004 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications