सहारनपुर में पारा जमाव बिन्दु से नीचे
लखनऊ 31 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश में पड़ रही ठंड ने इस सालउत्तराखंड राज्य के अलग होने के बाद उस समय सभी रिकार्ड को पीछे छोड दिया जब सहारनपुर में पारा शून्य से एक डिग्री से नीचे चला गया1 इस बीच पिछले चौबीस घंटे में ठंड से सिद्धार्थनगर में तीन तथा गोरखपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी
मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोपअभी कुछ दिन और जारी रहेगा 1 सहारनपुर में पारा शून्य से एक डिग्रीकम रिकार्ड किया गया 1चार दिन पूर्व भी सहारनपुर के सरसांवा में पाराशून्य तक आ गया था
पिछले चौबीस घंटे में लखनऊ. कानपुर.मेरठ.बरेली.आगरा औरफैजाबाद में रात के तापमान में गिरावट आयी है 1 बरेली में न्यूनतमतापमान 6.2 लखनऊ 7.2 तथा इलाहाबाद में 9.00 डिग्री रिकार्ड कियागया जबकि कानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था
विनोद शोभित मनोरंजन 1906 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications