भारतीय अपराधी नेपाल में पकडा गया
काठमांडु. 31जनवरी .वार्ता. नेपाल पुलिस ने बिहार के अतिवांछित अपराधी धीरेन्द्र यादव को संुसरी जिले से गिरफ्तार किया है1 पुलिस सूत्रों ने बताया कि धीरेन्द्र पूर्वी नेपाल के सीमावर्ती जिलों में अपहरण. धमकियां और फ्िरौती वसूलने के माध्यम से स्थानीय व्यापारियो में दहशत पैदा किया करता था1 गत 22 जनवरी को सप्तरी जिले के राजबिराज में कृष िविकास बैंक के शाखा प्रमुख बिक्रम प्रसाद साह की हत्या करने तथा बैंक से 30 लाख रूपये लुटने की घटना में भी धीरेन्द्र के शामिल होने का संदेह है1 कांतिपुर रेडिया के अनुसार भारतीय पुलिस की सूचना पर नेपाल पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार किया1 पुलिस अधीक्षक बिक्रम सिंह थापा ने कहा कि भारत धीरेन्द्र के प्रत्यर्पण का आग्रह कर चुका है1 लेकिन हम उसके 12 से अधिक सहयोगियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं1 धीरेन्द्र भारतीय नागरिक हैं लेकिन एक वर्ष पहले वह नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र हासिल करने में सफ्ल रहा था
इंद्र विनोद वीरेन्द्र1525 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications