भाकपा का 20 वां राज्यस्तरीय सम्मेलन 4 से 7 मार्च तक
पटना 31 जनवरी.वार्ता. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी:भाकपा: का 20 वांबिहार राज्य सम्मेलन 04 से 07 मार्च तक खगड़िया जिला में आयोजितहोगा जिसमें पार्टी के महासचिव ए0 बी0 बर्धन और वरिष्ठ नेता गुदासदास गुप्ता समेत कई नेता भाग लेंगे 1 भाकपा की बिहार राज्य परिषद की आज संपन्न दो दिवसीय बैठकके बाद राज्य सचिवमंडल के सदस्य मो0 जब्बार आलम ने आज यहांबताया कि राज्य सम्मेलन के मौके पर खगड़िया में एक विशाल रैली औरआमसभा का भी आयोजन होगा जिसमें लगभग एक लाख लोगों केभाग लेने की संभावना है1 उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी केजनसेवा दल के पांच सौ नौजवान लाल वर्दी में सड़क पर मार्च करेंगे 1 श्री आलम ने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार की राजनीति को वामपंथी मोड देने की कोशिश की जायेगी1 इससे पूर्व 18 से 19 फरवरी को होने वाली पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में सम्मेलन में प्रस्तुत होने वाले राजनीतिक प्रतिवेदन. राजनीतिक प्रस्ताव और सांगठनिक प्रतिवेदन के मामलों पर विचार विमर्श किया जायेगा1 भाकपा राज्य सचिवमंडल के सदस्य ने बताया कि इसके अलावा बैठक में पटना में पंचायत शिक्षकों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज और उनकेनिदोष नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें बिना शर्त वापस लेने और उनसेबातचीत के जरिये उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने की भी मांगकी गयी1 शिवा शोभित मनोरंजन 1812 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications