प्रधानमंत्री ने अरूणाचल के लिए 1000 करोड के पैकेज की घोषणा की

ईटानगर.31 जनवरी.वार्ता.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अरूणाचल प्रदेश के लिए एक हजार करोड़ रूपये की बुनियादी संरचना संबंधी परियोजनाओं की घोषणा की और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम.एन.एच.पी सी. की देश की सबसे बडी 3000 मेगावाट की बहुद्देशीय दिबांग जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया1 डा.सिंह ने शहर के बाहरी क्षेत्र मेंे नार्थ इस्टर्न इलैक्टिक पारवर कारपोरेशन लि. द्वारा पूरी की जाने वाली 110 करोड़ रूपये कीजलविद्युत परियोजना का भी शिलान्यास किया और एक बडी सड़क परियोजना की आधारशीला रखी

प्रधानमंत्री ने भारतीय नक्शे पर अरूणाचल प्रदेश को लाने लाने वाली हरमोती ..ईटानगर रेलवे लाईन की आधारशीला रखी

उन्होंने यहां रामकृष्ण मिशन अस्पताल का दौरा किया 1इस अस्पताल में न.न. केवल अरूणाचल प्रदेश के बल्कि पडोसी राज्य असम की जनता का भी पिछले 27 सालों से इलाज किया जा रहा है

डा.सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन का औपचारिक रूप से उदघाटन किया और विधानसभा एवं सचिवालय परिसर की आधारशीला रखी 1 पिछले 12 सालों में इस राज्य का दौरा करने वाले डा.सिंह पहले प्रधानमंत्री बन गये है 1डा.सिंह से पहले पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौडा वर्ष 1996 में अरूणाचल प्रदेश गये थे

देवेन्द्र.नरेश.समरेन्द्र.राणा 1745वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+