इराक में 2003 के बाद से मारे जा चुके है दस लाख लोग
लंदन 31जनवरी.वार्ता.ब्रिटेन के एक संगठन के मुताबिक इराक में वर्ष 2003 में किये गये अमरीकी हमले के बाद से वहां दस लाख लोग मारे जा चुके है
आेपिनियन रिसर्च बिजनेस और उसके सहयोगी संगठन इंडिपेंडेट इस्टिटयूट फ्ार एडमिनिस्ट्रेशन एंड सिविल सोसाईटी स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार इराक में 2414 लोगों के साथ किये गये सर्वेक्षण एवं 1997 की जनगणना के आधार पर ये तथ्य सामने आये है 1ये आंकडे मार्च 2003 और अगस्त 2007 की अवधि के दौरान के है
रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध का सबसे ज्यादा खामियाजा बगदाद के निवासियों को उठाना पडा है 1बगदाद के 40 प्रतिशत घरों मेंं से परिवार का कोई न कोई सदस्य इस लडाई की भेंट चढा है 1हालांकि अमरीका और बि्रटेन की सरकारी आकंडों में इराक में मरने वाले लोगों की संख्या काफ्ी कम बताया गया है 1बि्रटेन के इस गैर सरकारी संगठन का कहना है कि इन आंकडो में 1.7 प्रतिशत की गलती हो सकती है
अंकुर.इंद्र. प्रभु 1443वार्ता












Click it and Unblock the Notifications