अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म महोत्सव की ट्राफी का अनावरण
इंदौर 31 जनवरी.वार्ता. अन्तर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म महोत्सव की ट्राफी का अनावरण आज यहां मध्य प्रदेश के इंदौर में समारोहपूर्वक किया गया 1 अपनी तरह का यह पहला महोत्सव इंदौर में एक फरवरी से शुरू हो रहा है 1 इसमें करीब 40 देशों की फिल्में प्रदशित होगी
स्थानीय गांधी हाल प्रांगण में बनाये गये मीडिया केन्द्र में महोत्सव की चमचमाती ट्राफी का अनावरण संभागायुक्त बसंत प्रताप सिंह ने किया1 इस मौके पर संचालक वन्या प्रकाशन श्रीराम तिवारी तथा इन्फोटेक के देवेन्द्र खण्डेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे1 यह ट्राफी महोत्सव के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दी जायेगी1 इस ट्राफी की उंचाई दो फीट और चौडाई छह इंच है1 यह मिक्स मीडियम मेटल की बनी है 1 इस पर भीमबेटका की पेंटिंग को दर्शाया गया है1 साथ ही आधुनिकता का परिचय देते हुए एक्रेलिक डायमण्ड का प्रयोग किया गया है1 अखिलेश संजीव मनोरंजन 2215 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications