संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की केन्या से हिंसा बंद करने की अपील
संयुक्तराष्ट्र 31 जनवरी.वार्ता. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उपद्रवग्रस्त केन्या की स्थिति पर जारी अपने एक वक्तव्य में केन्या के नेताओं से हिंसा पर रोक लगाने की अपील की और इस संकट के समाधान के लिये संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की मध्यस्थता का समर्थन भी किया
सुरक्षा परिषद ने कल अपनी एक बैठक में केन्या की स्थिति पर संयुक्तराष्ट्र उप महासचिव पास्को की रिपोर्ट पर विचार किया
वक्तव्य में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद ने केन्या में चुनाव विवादों से पैदा हिंसक मुठभेड से लोगों के मरने तथा गंभीर मानवीय परिणाम होने पर खेद व्यक्त किया और केन्या से गडबडी बंद करने की कोशिश करने और शांति बहाल करने की अपील की
वक्तव्य में केन्या की दो मुख्य पार्टियों के बीच बातचीत का स्वागत किया और दोनों पक्षों से चौतरफा तथा रचनात्मक प से वार्ता में भाग लेने का आग्रह किया गया ताकि राजनीतिक समाधान प्रस्ताव संपन्न किया जा सके
विनोद इंद्र जगबीर1730वार्ता












Click it and Unblock the Notifications