विष्णु नागर को व्यंग्य श्री सम्मान
नयी दिल्ली 31 जनवरी.वार्ता. हास्य व्यंग्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार विष्णु नागर को इस साल का व्यंग्य श्री पुरस्कार प्रदान किया जायेगा
कादम्बिनी के संपादक श्रीनागर को यह सम्मान पंडित गोपाल प्रसाद व्यास के जन्म दिवस 13 फरवरी को दिया जायेगा 1 हिन्दी भवन के मंत्री डा. गोविंदव्यास के अनुसार श्रीनागर को यहां एक समारोह में पुख्यात कवि श्री कुवंर नारायण के हाथों यह सम्मान दिया जायेंगा 1 समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध आलोचक डा. विश्वनाथ ति्रपाठी करेगें 1 अब तक यह सम्मान 11 व्यग्यकारों को दिया जा चुका है जिसमें सर्वश्री श्रीलाल शुक्ल रवीन्द्रनाथ त्यागी ्मनोहर श्याम जोशी ्और ज्ञान चतुर्वेदी शामिल है 1 श्री नागर नवभारत टाइम्स और दैनिक हिन्दुस्तान में विशेष संवाददाता रह चुके हैं
अरविंद समरेन्द्र लखमी1932वार्ता...












Click it and Unblock the Notifications