लिट्टे ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र
कोलंबो. 31 जनवरी .वार्ता. श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ् तमिल ईलम .लिट्टे. की राजनीतिक शाखा के प्रमुख बी नदेशन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मूल को पत्र लिखकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पृथक तमिल राष्ट्र की संप्रभुता का सम्मान करते हुये इस समस्या का हल करने में सहयोग करना चाहिये
बुधवार को देर शाम जारी इस पत्र में नदेशन ने लिखा है कि श्रीलंका की मौजूदा सरकार ने नवंबर 2005 में सत्ता संभालने के बाद से 2056 तमिल नागरिको को मारा है1 इनमें 132 बच्चे भी शामिल है
जानकारों का कहना है कि लिट्टे ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र से सीधा संवाद कायम कर एक नया संदेश देने की कोशिश की है लेकिन उसने साफ् किया है कि उसे एक पृथक तमिल राष्ट्र से अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होगा1 संयुक्त राष्ट्र.यूरोपीय संघ समेत कई प्रमुख देशों ने लिट्टे को प्रतिबंधित संगठन घोषति कर रखा है1 लिट्टे के हमलों और तमिल समस्या पर सुरक्षा परिषद में आमतौर पर चर्चा होती रही है लेकिन अभी तक इस समस्या को सुलाया नहीं जा सका है और इसी कशमकश में 70 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके है
अंकुर वीरेन्द्र1416 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications