हिज्बुल आतंकवादी गिरफ्तार. हथियारों का जखीरा बरामद
श्रीनगर 31 जनवरी.वार्ता. जम्मू.कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने एक बडी सफलता हासिल करते हुए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक दुदात आतंकवादी को आज उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया
पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रमीज अहमद गनी उर्फ अकीब को जैनापुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया1 उसके पास से एक एके 56 राइफल और दो कारतूस बरामद हुए1 पुलिस को आतंकवाद के कई मामलों में अकीब की तलाश थी
उधर एक अन्य घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल .सीआरपीएफ. ने आज यहां आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड कर वहां से हथियारों का जखीरा बरामद किया
सीआरपीएफ के प्रवक्ता पी त्रिपाठी ने यहां बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बल के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर शहर के जदीबल पुलिस थानान्र्तगत गनाईदूरी मोहल्ला में तलाशी अभियान चलाया1 इस दौरान पुलिस को एक मकान से एक एके राइफल और भरी हुई मैगजीन के अलावा चीन में बनी एक पिस्तौल. चार मैगजीन और 35 राउंड पिस्तौल की गोलियां भी बरामद हुई
इस संबंध में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है1 प्रकाश संजीव मनोरंजन 2025 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications