कुख्यात गिरोह से सम्बंध रखने वाला पुलिस निरीक्षक फरार

करनाल 31 जनवरी.वार्ता. हरियाणा पुलिस हाल ही में पकडे गए एक कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह से कथित तौर पर सांठगांठ रखने वाले पुलिस निरीक्षक की तलाश कर रही है1 यमुनानगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सी0 एस0 राव ने टेलीफोनपर आज यूनीवार्ता को बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पुलिस निरीक्षक रंधीर सिंह के बारे में खुलासा हुआ था1 उन्होंने कहा कि इस पुलिस निरीक्षक का हाल ही में यमुनानगर से यहां तबादला हुआ था1 वह यहां उप निरीक्षक से पदोन्नत होकर आया था और 21 जनवरी को उसे ड्यूटी ज्वाईन की थी1 वह 26 जनवरी कोएक दिन के अवकाश पर गया था लेकिन तब से अनुपस्थित चल रहा है1 डा. राव ने कहा कि पुलिस का एक दल उसे गिरफ्तार करने यहां आयाथा लेकिन वह उसका पता नहीं लगा सका और उसे खाली हाथ लौटनापड़ा 1 उन्होंने कहा कि रंधीर सिंह गिरोह के सदस्यों मंजेश और राकेश त्यागी से अक्सर मिलता रहता था1 गिरोह के इन सदस्यों को एकस्थानीय फ्लाइवुड व्यापारी के घर डकैती के बाद गिरफ्तार किया गयाथा1 उन्होंने कहा कि इस पुलिस निरीक्षक ने गिरोह को छोटे नोटों को बड़ेनोटों में बदलने और यहां तक कि इसे राज्य के बाहर सुरक्षित बचनिकलनें में भी मदद की थी1 सं संजीव मनोरंजन 211

वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+