छह आईएएस समेत 52 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ 31 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों समेत 52 अधिकारियों के तबादले कर दिये
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार देवरिया के जिलाधिकारीएस.वी.एस.रंगाराव को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि इलाहाबाद के आबकारी आयुक्त हिमांशु कुमार को इलाहाबाद में ही महानिरीक्षक स्टाम्प के पद पर भेजा गया है1 औद्योेगिक विकास विभाग के सचिव सुधीर महादेव बोबड़े को राज्य का आबकारी आयुक्त बनाया गया है
उत्तर प्रदेश प्रशासन एंव प्रबन्ध अकादमी के अपर निदेशक अनुराग यादव को ग्राम्य विकास विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है1 वित्त विभाग के सचिव दीपक त्रिवेदी को फैजाबाद का मंडलायुक्तबनाया गया है तथा समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव विशालनाथ राय को सुलतानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आज ही फैजाबाद के मंडलायुक्त वेंकटेश्वर लू तथा सुलतानपुर के जिलाधिकारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया है
विनोद संजीव मनोरंजन 2110 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications