बैंकों पर विलय के लिये दबाव नहीं डालेगी सरकार .. बंसल
नयी दिल्ली 31 जनवरी.वार्ता. केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज कहा कि सरकार बैंकों पर विलय के लिये दबाव नहीं डालेगी
उन्होंने कहा कि जिन बैंकों के निदेशक मंडल और कर्मचारी संगठन विलय का विरोध करेंगे सरकार उन पर जबर्दस्ती विलय नहीं थोपेगी1 उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र का भारतीय स्टेट बैंक में विलय के प्रस्ताव पर उनके निदेशक मंडल और कर्मचारी संगठन दोनों ही सहमत हैं. इसलिये इसपर केन्द्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही अपनी मुहर लगा देगा1 श्री बंसल आज यहां एसोसियेटिड चैंबर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री .एसोचैम. द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे1 सम्मेलन का आयोजन .मूल्य वर्धन और संभावनाओं की तलाश में निजी क्षेत्र की भागीदारी.पर किया गया था1 उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार के सामने अडचनें होने के बावजूद सरकार बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा 26 प्रतिशत से बढाकर 49 प्रतिशत करने का प्रयास कर रही है1 उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार को इसमें सफलता मिलेगी1 महाबीर सत्या मनोरंजन 1920 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications