पैंगबर के कार्टुनों को पुस्तकालय में रखने की तैयारी
लंदन 31 जनवरी.वार्ता. डेनमर्क के एक अखबार में छपे मोहम्मद पैगंबर के जिन कार्टुनों को लेकर दो वर्ष पहले मुस्लिम देशों में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुयी अब उन 12 कार्टूनों को डेनमार्क के राष्ट्रीय पुस्तकालय में रखने की तैयारी की जा रही है1 डेनमार्क के कोपेनहेगेन शहर में सम्राट फ््रेड्रिक तृतीय द्वारा 17वी सदी में स्थापित ..डैनिश कार्टून कला संग्रहालय.. ने पैंगबर के कार्टूनों को ऐतिहासिक मूल्य वाला बताया है और वह उन्हें सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से हासिल करने की कोशिश कर रहा है1 समाचार पत्र गार्डियन ने पुस्तकालय के प्रवक्ता जीट्टे कजीगार्ड के हवाले से कहा है कि पैंगबर के काटर्ून डेनमार्क के इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं1 उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं की आपत्तियों के बावजूद इस पुस्तकालय शोध के उद्देश्य से उन कार्टूनों का संरक्षण करेगा1 उन्होंने बताया कि कम से कम 10 वर्षों तक ये कार्टून लोगों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे
श्री कजीगार्ड ने बताया कि पैंगबर के 12 कार्टून बनाले वालों से उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया काफ्ी आगे बढ चुकी है और उनमें से कई तो उसे दान करने पर सहमत हो चुके हैं लेकिन पुस्तकालय कुछ को खरीदने के लिये तैयार है1 एक निजी क्रेता इनमें से एक कार्टून बेच भी चुका है
ये 12 कार्टून 30 सितंबर 2005 को डेनमार्क के एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था और पश्चिमी देशों के समाचार पत्रों ने बाद इसे कई बार प्रकाशित किया1 इंद्र निर्मल विनोद मनोरंजन 200
वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications