दुबई में भारतीय शिल्पकार की धूम

केरल के अलपुझा निवासी शिल्पी सुनील कांकलूर ने अतंरराष्ट्रीय स्तर की 12 जानीमानी हस्तियों की प्रतिमाएं मोम से बनायी है और अब उन सभी को दुबई ग्लोबल विलेज के भारतीय पवैलियन में लगाया है.
इन 12 जानी मानी हस्तियों में महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, हालीवुड अभिनेता जैकी चान, बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता श्रीनिवासन और मोहन लाल भी शामिल है.
श्री कांकलूर अब संयुक्त अरब अमीरात और दुबई के शासक उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन रशिद अल मखतुम की मोम की प्रतिमा बनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा मैं शेख मोहम्मद की प्रतिमा बनाना चाहता हूं और इसके लिये मैंने उनके कार्यालय को पत्र लिखा है. मुझे इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में उन्होंने मोम की प्रतिमाओं का संग्रहालय बनाया है और दुबई में भी वैसा ही संग्रहालय बनाने की इच्छा है. उन्होंने बताया कि इन प्रतिमाओं में शीध्र ही पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की प्रतिमा भी शामिल होने वाली है.


Click it and Unblock the Notifications
