फ्लोरिडा में हिलेरी ने ओबामा को हराया

वाशिंगटन 30 जनवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार बनने की होड़ में फ्लोरिडा में हुए मतदान में हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर बराक ओबामा को पराजित कर दिया है.
इस चुनाव में हिलेरी ने ओबामा को 30 प्रतिशत के मुकाबले 48 प्रतिशत मत प्राप्त करके विजय प्राप्त की.
वहीं अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भाई एडवर्ड कैनेडी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए बराक ओबामा को हिलेरी क्लिंटन से बेहतर प्रत्याशी बताया तथा उनका समर्थन किया.
ऐसा पहली बार हुआ है कि प्राथमिक चुनावों में कैनेडी ने किसी का समर्थन किया है क्योंकि अभी तक के इतिहास में उन्होंने किसी भी प्रत्याशी को प्राथमिक चुनावों के दौरान अपना समर्थन नहीं दिया था.


Click it and Unblock the Notifications
