गिरता उपग्रह जीवन को खतरा नहीं: व्हाइट हाउस

Satellite
वाशिंगटन 30 जनवरी: निष्क्रिय किया गया अमरीकी खुफि‍या उपग्रह पृथ्वी पर टकराने से पहले वायुमंडल में घर्षण के कारण कई छोटे छोटे टुकडों में टूट जायेगा और इससे मानव जीवन को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होगा.

व्हाईट हाऊस की नेशनल सिक्यूरिटी कौंसिल के प्रवक्ता गार्डन जोनड्री ने बताया कि पृथ्वी के करीब 70 प्रतिशत हिस्से में जल है और पृथ्वी पर गिरने से पहले यह उपग्रह छोटे छोटे टुकडों में टूट जायेगा. इसलिये इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

बुश प्रशासन के कुछ अधिकारियों का कहना है कि अंतरिक्ष विभाग उपग्रह की स्थिति का लगातार विश्लेषण कर रहा है और अगर यह खतरा पैदा करने वाला हुआ तो इस प्रक्षेपास्त्र को नष्ट करने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है.

हालांकि अमरीकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं पडेगी. एल 21 नाम का यह उपग्रह एक या दो हफ्ते में पृथ्वी पर गिर सकता है. यह उपग्रह 2006 में कैलिफोर्निया एयर फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया था.

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रायन विटमैन ने बताया कि पिछले 50 सालों में करीब 17 हजार मानव निर्मित मशीनों या उपग्रहों ने अंतरिक्ष से वापस पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया है लेकिन इससे मानव जीवन को कभी कोई खतरा पैदा नहीं हुआ.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+