बिलाल ने की बेनजीर भुट्टो की हत्या
इस्लामाबाद 30 जनवरी: बेनजीर हत्याकांड की जांच के दौरान गिरफ्तार 15 वर्षीय किशोर ऐतजाज शाह ने जांच अधिकारियों द्वारा दिखाए गए वीडियो टेप देखकर बेनजीर के हत्यारे आत्मघाती हमलावर की पहचान बिलाल के रूप में की है.
उसने बताया कि बिलाल दक्षिणी वजीरिस्तान प्रांत के कबायली इलाके का रहने वाला था.
ज्ञातव्य है कि गत 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक सभा के दौरान पाकिस्तान की भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जांच के सिलसिले में डेरा इस्माइल खान नगर से ऐतजाज शाह नाम के संदिग्ध किशोर आतंकवादी को हिरासत में लिया गया था.
इस किशोर ने अभी तक जांच दल को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, तथा बिलाल की फोटो दिखाए जाने पर उसने तुरंत उसे पहचान लिया.


Click it and Unblock the Notifications
