आज विसर्जित की जाएंगी गांधी जी की अस्थियां


Mahatma Gandhiमुंबई 30 जनवरी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पवित्र अस्थियों का अंतिम कलश आज विसर्जित कर दिया जाएगा.

ज्ञातव्य है कि आज महात्मा गांधी की 60वीं पुण्य तिथि है तथा इस मौके पर ही आज मुंबई में उनकी अंतिम अस्थियां अरब सागर में विलीन हो जाएंगी.

आज से ठीक 60 वर्ष पहले 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में गांधी जी की हत्या कर दी गई थी तथा उसके बाद उनकी अस्थियों को देश के अलग अलग भागों में विसर्जित कर दिया गया.

दक्षिण मुंबई स्थित मणि भवन में उनकी अंतिम अस्थियों को सार्वजनिक किया गया जिसे आज विसर्जित किया जाना है.

मणि भवन के प्रमुख धीरूभाई मेहता ने बताया कि यह कलश उद्योगपति जमनालाल बजाज के गुजरात निवासी पोते भरत नारायण द्वारा मणि भवन को उपलब्ध करवाया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+