चेन्नई, 30 जनवरीः केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने स्टांप पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को आज यहां दस वर्ष के सश्रम कारावास एवं तीन करोड़ रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई.
विशेष अदालत के न्यायाधीश एन. वेलु ने तेलगी के अलावा अब्दुल वाहिद, वालाजी, जैकब चाको एवं पीटर केनेडी को भी सजा सुनाई. न्यायाधीश ने अभियुक्तों को यह सजा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनाई.