प्रधानमंत्री इटानगर की यात्रा पर
{image-manmohan singh_30012008.jpg hindi.oneindia.com}इटानगर, 30 जनवरीः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर कल यहां आएंगे. राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान डॉ. सिंह तीन हजार मेगावाट क्षमता की बहुउद्देशीय दिबांग विद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे.
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना निगम (एनएचपीसी) द्वारा शुरु की जाने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी विद्युत परियोजना है.
उन्होंने बताया कि इस मौके पर एनएचपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक एस के गर्ग तथा विद्युत सचिव अनिल राजदान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. डॉ. सिंह इसके अलावा पारे विद्युत परियोजना, सिविल सचिवालय के नये भवन एवं इटानगर जलापूर्ति परियोजना के दूसरे चरण की भी आधारशिला रखेंगे.


Click it and Unblock the Notifications
