भाजपा के प्रतिद्वंदियों को विदेशी सह: आडवाणी

भाजपा और राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने आज यहां पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद के समापन भाषण में यह आरोप लगाया.। आडवाणी ने कहा वे हठधर्मी और पूरी तरह से मोर्चाबंद हैं और उनमें से कुछ लोगों को ऐसी विदेशी ताकतों से संरक्षण मिला हुआ है जो भारत विरोधी हैं और भारतीय समाज को बंटा हुआ देखना चाहती है.
उन्होंने कहा कि गुजरात की विजय का जश्न मनाते हुए हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारे राजनीतिक और वैचारिक प्रतिद्वंदी अपनी गलतियों को स्वीकार कर अपने तौर तरीकों में बदलाव लायेंगे.
उन्होने इन राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कथित रूप से संरक्षण देने वाली ताकतों के बारे में कहा वे जानते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी इस हद तक कमजोर है कि इसे भारत की सशस्त्र सेनाओं में सांप्रदायिक आधार पर जनगणना, धर्म पर आधारित आरक्षण तथा हिन्दू धर्म को बदनाम करके बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन की अनुमति जैसे घातक कदम उठाने पर भी रजामंद किया जा सकता है.


Click it and Unblock the Notifications
