किडनी रैकेट मामले की सीबीआई जांच होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस रैकेट से दूसरे राज्य और मुंबई नोएडा गुड़गांव जैसे शहर जुड़े हो सकते हैं. हम शीघ्र ही सीबीआई से इस मामले की पूरी जांच कर व्यापक रिपोर्ट देने के लिए कहेंगें.
रामदास ने कहा हमने हरियाणा सरकार को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है. इसके बारे में उनसे जानकारी भी मांगी गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार आगामी बजट सत्र में राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण अधिनियम में संशोधन कर इसे और सरल बनाएगी तथा अंगों के अवैध व्यापार में शामिल लोगों को दी जाने वाली सजा कठोर करेगी.
रामदास ने कहा कि अधिनियम में संशोधन दो तरफा होगा. इसे और सरल तथा पारदर्शी बनाया जाएगा। देश में होने वाले किसी भी प्रत्यारोपण के बारे में आनलाइन जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार एक राष्ट्रीय कार्यक्रम भी चलाएगी. उन्होंने कहा देश में व्यवहारगत परिवर्तन लाने के लिए एक व्यापक मास मीडिया अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग अंग दान के लिए तैयारहों.


Click it and Unblock the Notifications
