"तारे जमीं पर" से सबक सीखनी चाहिएः गांगुली

सीबीएसई के अध्यक्ष अशोक गांगुली ने एक भारतीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान "तारे जमीं पर" फिल्म का हवाला देते हुये कहा कि हम शिक्षकों से लगातार कहते आ रहे है कि बच्चों पर गृहकार्य का भार डालकर उनकी रचनात्मकता की क्षमता को प्रभावित नहीं करे.
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि छात्र जीवन में रचनात्मक उद्वेग की आवश्यकता है. समाचार पत्र खालिज टाइम्स के अनुसार गांगुली ने बताया कि पूरी शिक्षा प्रक्रिया से तनाव को दूर करने के लिये सीबीएसई ने कदम उठाए है और इसी के परिणामस्वरूप 10वीं और 12वीं के छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाओं में कमी आयी है.
उन्होंने बताया कि गणित विषय को लेकर छात्रों में डर का माहौल बना था उसे दूर करने के लिये गणित प्रयोगशाला की पहल की गई और स्कूलों में यह काफी लोकप्रिय हो रहा है. सीबीएसई के स्कलों में नये पाठ्यक्रम शुरू किये जाने का उल्लेख करते हुये उन्होंने बताया कि 11वी और 12वीं की कक्षा में पूरे भारत के 90 स्कूलों में वित्तिय विपणन प्रबंधन का पाठ्यक्रम शुरु किया है.
उन्होंने बताया कि यह तीन विषयों के समतुल्य होगा और यह सीबीएसई के साथ ही नेशनल स्टाक एक्सचेंज से मान्यता प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि छात्र अपने नियमित विषयों के साथ ही अगले साल से इसकी परीक्षा दे सकेंगे. उन्होंने बताया कि सीबीएसई जनरल हेल्थ केयर, नेशनल डिजाइन एंड फैशन टेकनॉलाजी, रिटेल और आईटी सेक्टर में भी इसी तरह के पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है.


Click it and Unblock the Notifications
