मित्तल व अंबानी विश्व के 10 टॉप सीईओ में

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा दुनिया के दस सबसे धनी सीईओ की तैयार सूची में शीर्ष दस में से चार स्थानों पर भारतीय हैं. मित्तल दूसरे स्थान पर, मुकेश अंबानी छठे, अनिल अंबानी सातवें और विप्रो के अजीम प्रेमजी नौंवे स्थान पर हैं.
सूची में शीर्ष पर बर्कशायर हैथवे के मुक्ष्य कार्यपालक वारेन बफेट हैं. फोर्ब्स ने कहा हमने दुनिया के दस सबसे धनी सीईओ का पता लगाया.
इनमें से कुछ ने अपनी खुद की कंपनी स्थापित की जबकि कुछ ने अन्य जरियों से संपदा तैयार की.


Click it and Unblock the Notifications
