आनलाइन रोजगार में भारत शीर्ष पर

यह खुलासा एक मानव संसाधन प्रदाता कंपनी द्वारा करवाए गए एक सर्वे में किया गया है.
स्टाफिंग साल्यूशन प्रदान करने वाली फार्च्यून 500 कंपनी केली सर्विसेज के सर्वे के मुताबिक भारत में आन लाइन भर्ती ने भर्ती के अन्य सभी जरियों को पीछे छोड़ दिया है.
यहां तक कि भारत में अखबारी विज्ञापन भी आनलाइन भर्ती से पिछड़ गये हैं.
इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण भारत के युवा वर्ग में इंटरनेट को लेकर बढ़ रही जागरुकता तथा आनलाइन आवेदन में होने वाली सुविधा भी है.


Click it and Unblock the Notifications
