प.बंगाल के 13 जिले बर्ड फ्लू की चपेट में

उन्होंने बताया कि जिले के बादुरिया ब्लाक में मृत मुर्गियों के खून के नमूने टेस्ट के लिए भेज दिए गए है. उन्होंने बताया कि वीरभूम जिले में करीमपुर ब्लाक के सूरी सब डिवीजन और नादिया जिले में कल्याणी के हरिजनपल्ली क्षेत्र से मुर्गियों के खून के नमूने भी टेस्ट के लिए भेजे गये हैं.
रहमान ने बताया कि कुछ जिलों में लक्षित 25 लाख मुर्गियों में से 22 लाख को मारा जा चुका है. उन्होंने बताया कि मुर्गियों को मारने का अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि कुल 19 जिलों में से 13 में इस महामारी ने अपने पैर पसार लिए है और राज्य में कुक्कट उद्योग से जुड़े लगभग पांच लाख लोगों की आजीविका पर असर पड़ रहा है.
इस बीच केन्द्र सरकार के अनुरोध पर गोवा सरकार ने पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के सहयोग के लिये डॉक्टरों का एक दल भेज दिया है.


Click it and Unblock the Notifications
