छेड़खानी और हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू
मुंबई 28 जनवरी.वार्ता. मुंबई में छेड़खानी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढती घटनाओं को देखते हुए एक हेल्पलाइन शुरू की गयी है.जिस पर महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती हैं
मुंबई की शेरिफ डा. इंदू शाहानी ने आज यहां हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपराधिक रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार भारत में प्रति घंटे 18 महिलाएं यौन शोषणअथवा छेडछाड की शिकार बनती हैं और मुंबई में भी स्थिति अच्छी नहीं है
श्रीमती शहानी के अनुसार अब महिलाएं किसी आपात स्थिति में 1298 डायल कर सकती हैं. जिसे महाराष्ट्र प्रदेश महिला आयोग समेत 16 सरकारी और गैरसरकारी संगठनों से जोडा गया है और अपनी समस्या बता सकती हैं
शेरिफ के अनुसार अगले कदम के रूप में महानगर की महिलाओं के लिए रात्रि शेल्टर बनाने की योजना है
हेल्पलाइन सेवा में शामिल अन्य संगठनों में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकोष्ठ. अक्षरा.वाय. एम.सी. ए.. और वूमेन ग्रेजुएट यूनियन आदि हैं
महेश सुमन मनोरंजन 1922 वार्ता.