भारत और फ्रांस का 21वीं सदी के लिये समान विजन है. पाटिल
नयी दिल्ली 25 जनवरी.वार्ता. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज कहा कि भारत और फ्रांस का 21वीं सदी का विजन एक जैसा है
श्रीमती पाटिल ने यहां फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के सम्मान में आयोजित राति्र भोजन में कहा कि दोनों देश स्वतंत्रता तथा मानव गरिमा की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है और अपनी समृदि्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं
उन्होंने कहा कि श्री सरकोजी की यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्रीभाव को और मजबूत बनाने का एक प्रयास है1 उन्होंने कहा कि श्री सरकोजी की गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के प में मौजूदगी से समारोह की गरिमा बढेगी
श्रीमती पाटिल ने कहा कि श्री सरकोजी की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक प से और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगी1 उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता. समानता तथा भाईचारा दोनों देशों की विरासत रही है और दोनों देशों को इसे आगे बढाना है
अभिनव शिशिर जगबीर2334वार्ता