चार शहीद सैनिक मरणोपरांत अशोकचक्र से अलंकृत होंगे
नयी दिल्ली. 23 जनवरी .वार्ता. मेजर दिनेश रघुरामन को शांति काल के सवोच्च शौर्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित करने की आज औपचारिक घोषणा के साथ ही इस बार इस सम्मान के लिए चुने गए सैनिकों की संख्या चार हो गयी है
चारों सैनिकों को यह सम्मान मरणोपरांत मिल रहा है1 राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में इन शहीद सैनिकों के निकटजनों को अशोक चक्र प्रदान करेंगी1 राष्ट्रीय रायफल्स के मेजर रघुरामन बारामुला जिले में आतंकवादियों के साथ 40 घंटे की मुठभेड में शहीद हो गए थे1 इसके अलावा कैप्टन आर हर्षन. नायब सूबेदार चुन्नी लाल और कर्नल वसंत को यह सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लडते हुए सवोच्च बलिदान किया1 शहीद कर्नल वसंत की आेर से यह सम्मान उनकी पत्नी सुभाषनिी लेंगी जो स्वयं भरतनाट्यम की नृत्यांगना हैं1 कर्नल वसंत ने 1997 में उनसे कहा था कि फौजियों के परिवार की महिलाओं की दास्तान जमाने के सामने लाने के लिए वह कोई ठोस काम करें1 इस पे्ररणा से ही सुभाषनिी ने सैनिकों की विधवाओं के कल्याण के लिए ..साइलेंट फ्रंट.. नाम का संगठन खडा किया था
कर्नल वसंत को सवोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत मिल रहे अशोक चक्र को प्रदान करने से ठीक पहले राजपथ के लाउडस्पीकर कह रहे होंगे .नौ मराठा लाइट इन्फेंट्री के कर्नल वसंत ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लडते हुए जान कुर्बान कर दी1. यह उद्घोषणा उनकी पत्नी और भरतनाट्यम की नृत्यांगना को 1997 की एक सुहानी शाम की मीठी बातों को याद दिलाने के लिए काफी है1 कर्नल ने सुभाषनिी से कहा कि बहुत से लोग सैनिकों के लिए बहुत कुछ करने की बात कहते रहते हैं लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो उनके परिवार की महिलाओं की जीवन की कहानी को सामने लाने का काम नहीं करती1 पति के शब्दों से प्रेरणा लेकर उन्होंने ..साइलेंट फ्रंट नाम से सैनिकों की विधवाओं को समर्पित संगठन गठित कर दिया1 कर्नल वसंत के अलावा शहीद कैप्टन आर हर्षन के पिता श्री के राधाकृष्णन और शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल की पत्नी चिंता देवी भी इस गणतंत्र पर हजारों नम आंखों के बीच अशोक चक्र ग्रहण करेंगी1 मेजर रघुरामन का अशोक चक्र उनके पिता ग्रहण करेंगे1 कौशिक संजीव वीरेन्द्र1802 जारी वार्ता