कुख्यात कोयला माफ्िया ब्रजेश सिंह गिरफ्तार
...प्रा.73 के स्थान पर स्लग ठीक करते हुये...भुवनेश्वर 24 जनवरी.वार्ता.उत्तर प्रदेश.ारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय बने माफिया डान ब्रजेशसिंह को उडीसा की राजधानी भुवनेश्वर में कल रात दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया1 उडीसा के पुलिस आयुक्त विनय कुमार बेहरा ने आज बताया कि ब्रजेश सिंह उर्फ् अरूण सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक शंापिग माल से बाहर आ रहा था1 उसे हवाई मार्ग से दिल्ली ले लाया जा रहा है1 मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी ब्रजेश की पश्चिम बंगाल. गुजरात और दिल्ली राज्य की पुलिस को कई हत्यायों और फ्िरौती के मामलों तलाश थी1 उत्तर प्रदेश पुलिस उसे पिछले 23 साल से ढूंढ रही थी1 वह यहां पिछले तीन सालों से भवन निर्माण के व्यापार का काम कर रहा था1 माना जाता है कि उसका राजधानी दिल्ली में 100 करोड रूपये का जबरन वसूली का काम था1 उत्तर प्रदेश सरकार ने उस पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषति कर रखा था
जब इस माफ्िया को गिरफ्तार किया गया तब दिल्ली पुलिस के जवान सादे कपडों में थे1 इससे भ्रमित स्थानीय पुलिस को लगा कि ब्रजेश का अपहरण किया जा रहा है1 उन्होंने पुलिस टीम को रोका और उन्हें खारवेल थाना ले आयी1 बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया जहां उसे रिमांड पर दिल्ली ले जाने की इजाजत दे दी गयी
शोभित .इंद्र.राणा 1855वार्ता