जरदारी ने किया कोंडोलीजा से हस्तक्षेप का आग्रह

Asif Zardariइस्लामाबाद 23 जनवरी: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस को पत्र लिख कर उनसे अपनी पत्नी पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र से कराए जाने की मांग का समर्थन करने तथा राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर संसदीय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने का दबाव डालने का आग्रह किया है.

श्री जरदारी ने बुश प्रशासन से पाकिस्तान सरकार को इस बात के लिए आगाह करने का भी अनुरोध किया है कि यदि चुनावों में कोई अनियमितताएं पाई गईं तो इसके परिणाम गंभीर होंगे.

उन्होंने सुश्री भुट्टो की हत्या की जांच में स्काटलैण्ड यार्ड की सहायता लेने का स्वागत किया और कहा कि इस भयानक घटना की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट करना आवश्यक है.

उन्होंने अमरीकी प्रशासन द्वारा मुशर्रफ सरकार के आतंकवाद के विरुद्ध लडाई जीतने के दावे पर भरोसा व्यक्त करने पर सवाल उठाया. उन्होंने अमरीकी प्रशासन का स्पष्ट एवं निर्णायक बयान देने का आह्वान किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+