आस्ट्रेलिया में पाया गया चूहे खाने वाला पौधा
सिडनी 23 जनवरी: आस्ट्रेलिया के पयार्क इलाके में छोटे छोटे चूहे खाने वाले पौधे की नयी प्रजाति की खोज की गई है.
आस्ट्रेलिया में जेम्स कुक विश्वविद्यालय के पादपविज्ञानी चार्ल्स क्लार्क के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने जार्डडाइन नदी के आस पास इस पौधे की खोज की.
इस पौधे का नाम टेनेक्स रखा गया है. शोधकर्ताओं ने इस पौधे के पाये जाने के स्थान का खुलासा नहीं किया है.
इनका कहना है कि यह पौधा अत्यंत संवेदनशील और बहुत छोटे इलाके में पाये जाने के कारण इसे लोगों की नजर से बचाने के लिये इसके पाये जाने के स्थान का खुलासा नहीं किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications