ईराक में फहराएया नया झंडा
बगदाद 23 जनवरी: ईराक की संसद ने देश के झंडे के एक नए प्रारूप को सहमति प्रदान कर दी है. नए प्रारूप में इराकी कुर्दों के प्रति महत्व जताते हुए सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी के प्रतीक तीन सितारों को हटा दिया गया है.
कुर्दों ने सद्दाम हुसैन के पतन के बाद से ही झंडे को यह कह कर फहराने से मना कर दिया था कि इससे उस शासन के प्रतीक का बोध होता है जिसने उनके लोगों को अत्यधिक प्रताड़नाओं तथा नरसंहार से गुजरने को मजबूर कर दिया.
झंडे में 2004 में भी एक परिवर्तन किया गया था जब कथित रूप से सद्दाम हुसैन के स्वहस्तलेख में लिखी हुई एक पंक्ति को कुफिक लिपि में परिवर्तित कर दिया गया था.
परंतु अभी किया गया परिवर्तन जिसे 50 के मुकाबले 110 मतों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया, एक अस्थाई परिवर्तन है क्योंकि एक वर्ष के उपरांत झंडे के लिए एक नया प्रारूप तय किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications