स्टॉक मार्केट को मिली राहत की सांसें
मुंबई 23 जनवरी: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के बाद विश्व भर में ली गई राहत की सांसें भारत तक भी पहुंचीं और बुधवार को प्रात: बाजार खुलने के बाद प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखने को मिली.
बुधवार प्रात: 10 बजे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को बंद होते समय 17,449.31 अंकों से 4.3 प्रतिशत अथवा 719.37 अंकों की बढ़त के साथ 17,676.60 अंकों तक पहुंच चुका था.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने 5091 अंकों से 191 अंकों की बढ़त हासिल कर 5276.30 अंकों के स्तर को छुआ.
अन्य प्रमुख वृद्धि हासिल करने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक (8.71%), भेल (6.79%), ग्रासिम उद्योग (6.65%), रिलायंस एनर्जी (6.62%), रिलायंस कम्युनिकेशन्स (6.41%), एनटीपीसी (6%), डीएलएफ (5.34%) तथा रिलायंस (4.96%) रहे.


Click it and Unblock the Notifications