चूक करने पर इंफोसिस के मुख्य अधिकारी ने चुकाए पांच लाख रूपए
बेंंगलूर 23 जनवरी.वार्ता. देश की साफटवेयर निर्यात करने वाली दूसरी सबसे बडी कंपनी इंफोसिस टेक्नोलोजिज लिमिटेड ने शेयरधारिता के मालिकाना में परिवर्तन की सूचना समय पर नहीं देने के कारण अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. गोपालकृष्णन पर पांच लाख रूपए का जुर्माना किया है1 कंपनी ने अमरीकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को कल इस संबंध में जानकारी दी1 कंपनी ने कहा कि यह जुर्माना उसकी आडिट कमिटी ने किया है1 श्री गोपालकृष्णन ने भेदिया कारोबार नियमों के तहत शेयरधारिता के बदलाव के संबंध में नियत समय पर जानकारी नहीं दी थी1 उनको 12 हजार 800 शेयर अपनी मां से मिले
इंफोसिस ने इस चूक के लिए श्री गोपालकृष्णन को एक धमार्थ संस्था को पांच लाख रूपए जुर्माना चुकाने का निर्देश दिया जिसका उन्होंने पालन करते हुए राशि का भुगतान कर दिया
सत्या मिश्रा जगबीर1450वार्ता












Click it and Unblock the Notifications