नेताजी की जंयती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
मोगा. 23 जनवरी .वार्ता. पंजाब के मोगा जिले में महान स्वतंत्रतासेनानी और आजाद हिन्द सेना के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोसकी 111वीं जयंती पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इस अवसर पर जिले और उसके आसपास के क्षेत्रो से भारी संख्यामें नेताजी की सेना में शामिल वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों ने.स्वतंत्रता सेनानी. भवन में एकत्रित होकर अपने नेता को शत शतनमन किया
आजाद हिन्द सेना में कैप्टन रहे रंजीत सिंह की अध्यक्षता मेंआयोजित इस समारोंह में नेताजी को याद करते हुए उनके साथ बिताएगए क्षणों का भी स्मरण किया गया1 समारोह का आयोजन पंजाब राज्यस्वतंत्रता सेनानी संघ के तत्वावधान में किया गया
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी की प्रतिमा परपुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सलामी भी दी
नवानी देवेन्द्र वीरेन्द्र1730 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications