देश भर में सादगी व गरिमा के साथ मनाया गया नेताजी का जन्मदिन
नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता .भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का 112वां जन्मदिन आज पूरे देश में सादगी एवं गरिमा के साथ मनाया गया 1इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अपि्रत की गयी
इस मौके पर जगह ..जगह कार्यक्रम आयोजित कर आजाद हिन्द फौज के संस्थापक को याद किया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी
संसद के कंेद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी सहित अनेक सांसदों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं कंेद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में यहां पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियो की बैठक हुई जिसमें नेताजी को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी 1 बैठक में पारित प्रस्ताव मे युवकों से नेता जी के जीवन और आदर्शो से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया
नीलिमा.इंद्र.समरेन्द्र.राणा 2018जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications