कहलगांव फायरिंग और बिजली संकट को लेकर विपक्ष का धरना

पटना 23 जनवरी.वार्ता. बिहार में व्याप्त बिजली संकट और कहलगांवपुलिस फायरिंग की घटना के विरोध में आज विपक्ष ने राजधानी पटनासमेत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया

स्थानीय कारगिल चौक पर राष्ट्रीय जनता दल .राजद. कांगे्रस ् माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी .भाकपा. राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी .राकांपा. और समता पार्टी के नेताओं ने धरना दिया 1 धरने पर बैठने वाले प्रमुख लोगों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ् कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद सिंह ् राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ् समता पार्टी के पी.के.सिन्हा ् माकपा के रासबिहारी सिंह और भाकपा के जब्बार आलम के अलावा राजद सांसद विजय कृष्ण ् पूर्वमंत्री श्याम रजक और प्रदेश कांगे्रस के मुख्य प्रवक्ता पे्रमचन्द्र मिश्रा शामिल थे

धरने को संबोधित करते हुये विपक्ष के नेताओं ने नीतीश सरकारपर हर मार्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुये लोगों से 25 जनवरीको बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की 1 इस मौके पर नेताआेंने कहा कि बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने आरोप लगाया है कि कहलगांव में पुलिस फायरिंग का आदेश अनुमंडलाधिकारी ने नहीं दिया था लेकिन अब उन्हें इस आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिये दबाव दिया जा रहा है 1 उन्होंने कहा कि दरअसल फायरिंग का आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय से दिया गया था 1 इसलिये इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जानी चाहिये 1 शिवा देवेन्द्र लखमी1619वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+